भारत की लाखों आशा बहनें देश के स्वास्थ्य अभियान को गति दे रही हैं - पीएम मोदी

टोक्यो, 23 मई - प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की आशा बहनों को डायरेक्टर जनरल्स- ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड से सम्मानित किया है। भारत की लाखों आशा बहनें, मैटेरनल केयर से लेकर वैक्सीनेशन तक, पोषण से लेकर स्वच्छता तक, देश के स्वास्थ्य अभियान को गति दे रही हैं। उन्होंने कहा कि, "जलवायु परिवर्तन आज विश्व के सामने एक महत्वपूर्ण संकट बन गया है। हमने भारत में इसके स्थाई समाधान के लिए आगे बढ़कर काम किया है। भारत ने 2070 तक नेट ज़ीरो के लिए प्रतिबद्धता जताई है। हमने इंटरनेशनल सोलर अलायंस जैसे वैश्विक पहल का भी नेतृत्व किया।
भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन का हाइड्रोकार्बन का विकल्प बनाने के लिए विशेष मिशन शुरू किया गया है।"