हरियाणा: महम के भैणी भैरो गांव के पास मिला लड़की का शव, एक गिरफ़्तार

महम, 23 मई - हरियाणा के महम के उप निरीक्षक विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि, "कल भैणी भैरो गांव के पास एक शव मिली जिसकी पहचान संगीता नामक लड़की के रूप में हुई है। इस संबंध में दिल्ली के जाफरपुर थाने में एक FIR दर्ज़ है। मामले में आरोपी को गिरफ़्तार करके 5 दिन के रिमांड पर भेजा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।"