बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नकुल दुबे कांग्रेस में शामिल


नई दिल्ली, 26 मई - बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे और यूपी की सियासत में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर जाने जाते रहे नकुल दुबे आज दिल्ली में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी एक आंदोलन है, जिसे हम बचपन से देख रहें हैं। आज उस आंदोलन को षड़यंत्र कर प्रदेश व देश से हटाने का कार्य किया गया है। बसपा छोड़ जाने पर नकुल ने कहा कि, देशभक्ति जाग आई इसलिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं।