पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें राहुल गांधी ने किया याद 


नई दिल्ली, 27 मई - देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने उन्हें याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘उनके निधन के 58 साल बाद, पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचार, राजनीति और हमारे राष्ट्र के लिए दृष्टिकोण उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने पहले थे। भारत के इस अमर सपूत के मूल्य हमेशा हमारे कार्यों और विवेक का मार्गदर्शन करें।”