जालंधर वेस्ट से बड़ी खबर, 'आप' विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन की गोली लगने से मौत


जालंधर, 02 जून - (अमृतपाल) - जालंधर वेस्ट हलके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल के गनमैन की गोली लगने से मौत हो गई है। गोली लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान पवन कुमार (29) के रूप में हुई है।