भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

चंडीगढ़, 09 जून - चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास पर उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस नेता और मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर यहां कांग्रेस नेता सीएम भगवंत मान से मिलने पहुंचे थे। कांग्रेस ने कहा कि पंजाब के सीएम ने समय देकर मिलने से इनकार कर पंजाब का अपमान किया है।