मुंबई: एनसीबी ने 4.880 किलो चरस जब्त कर 2 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई, 12 जून - महाराष्ट्र की मुंबई की NCB ने 10 जून को 4.880 किलोग्राम चरस जब्त की और अगले दिन 2 लोगों को गिरफ्तार किया। जब्त की गई चरस को वाटर प्यूरीफायर के अंदर बने एक विशेष कैविटी में छुपाया गया था। एजेंसी का कहना है कि, "पार्सल ऑस्ट्रेलिया सप्लाई होने वाला था।"