सोनिया गांधी कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 12 जून - कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा।