गुवाहाटी में बोरागांव के पास हुए भूस्खलन में चार की मौत

गुवाहाटी, 14 जून - असम के गुवाहाटी में बोरागांव के पास निजारापार इलाके में आज हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हुई। डीसीपी (पश्चिम) ने बताया, "जहां भूस्खलन हुआ वहां चार मजदूर रह रहे थे। वे मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। उनके शव बरामद किए गए हैं।"