यूपी: मैनपुरी में 2 अज्ञात लोगों द्वारा भाजपा नेता पर फायरिंग  

मैनपुरी, 19 जून - उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भाजपा नेता को गोली मारी गई। मैनपुरी के SP ने बताया, "वे बाइक से जा रहे थे, इस दौरान 2 अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है। जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे।"