असम बाढ़ से बेहाल, सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और अस्पतालों में घुसा पानी


दिसपुर, 24 जून - असम बाढ़ से बेहाल है। नागांव में रोहा क्षेत्र के फुलगुरी के सरकारी विभाग के कार्यालयों, स्कूलों और अस्पतालों के परिसर में बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं, सिलचर और कछार जिले में बाढ़ की स्थिति अभी भी बनी हुई है। प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।