मुंबई में बारिश की आफत : IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


मुंबई, 01 जुलाई - महाराष्ट्र के मुंबई में लगातार तीन दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। मुंबई के कई जगहों पर जलजमाव की समस्या बढ़ गई है। इसके चलते शहर का ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। वहीं आईएमडी ने भारी बारिश के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।