प्रयागराज: विरोधी गुट ने जन्मदिन मना रहे लड़कों पर फेंका बम

प्रयागराज, 05 जुलाई - प्रयागराज के संगम स्थित हनुमान मंदिर के पास जन्मदिन मना रहे लड़कों के एक ग्रुप पर दूसरे ग्रुप द्वारा बम फेंकने का मामला सामने  आया। SP सिटी दिनेश सिंह ने बताया, "यहां कुछ लड़के जन्मदिन मना रहे थे इसमें कुछ यूनिवर्सिटी के लड़के हैं, कुछ पूर्व छात्र हैं, कुछ नाबालिग भी हैं। दूसरा गुट यहां आया, जिसने इनपर बम फेंका। 3 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इसके पीछे का कारण पता किया जा रहा है। तहरीर अभी नहीं दी गई है। एक व्यक्ति हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच जारी है, जल्द खुलासा किया जाएगा।"