मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में भूस्खलन, तीन घर क्षतिग्रस्त, दो लोग घायल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड 


नई दिल्ली, 06 जुलाई -  मुंबई में भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई इलाकों में जलभराव हो गया है। मुंबई के चूनाभट्टी इलाके में भूस्खलन से तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बचाव अभियान चलाया।