पंजाब में जल्द शुरू होगा 'पंजाब खेल मेला' - सीएम मान

चंडीगढ़, 4 अगस्त - पंजाब में जल्द ही पंजाब खेल मेला शुरू होगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खेल विभाग के साथ बैठक की है। बैठक में खेल मंत्री मीत हेयर भी मौजूद थे। इस बैठक में गांवों को खेलो से जोड़ने पर चर्चा हुई। इस दौरान राज्य स्तरीय आयोजनों की भी तैयारी की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में बड़े पैमाने पर 'पंजाब खेल मेला' मनाया जाएगा।