शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार आज


मुंबई, 9 अगस्त - महाराष्ट्र कैबिनेट के विस्तार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने 40 दिन पुराने मंत्रिमंडल का आज विस्तार करेंगे। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। इस दौरान करीब एक दर्जन मंत्री शपथ ले सकते हैं। सभी आज सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण करेंगे। बताया यह भी जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्रालय का अहम जिम्मा सौंपा जा सकता है।