दिल्ली में बढ़ा यमुना का जलस्तर, खतरे के निशान के पास पहुंचा, लोगों को सचेत रहने की चेतावनी जारी


नई दिल्ली , 11 अगस्त - दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बोट क्लब प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि जलस्तर चेतावनी रेखा के पास है। हमने लोगों को सावधान करने के लिए नदी के उस पार नावें, मोटरबोट लगाई हैं। इससे विस्थापित हुए लोगों को आश्रय और भोजन दिया गया।