मान सरकार के 5 महीने हुए पूरे

चंडीगढ़, 16 अगस्त - भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने आज 5 महीने पूरे कर लिए हैं। 5 महीने पूरे होने पर सरकार के 5 मंत्री अपने काम का ब्यौरा देंगे। इसको लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और हरभजन सिंह आज दोपहर 1 बजे पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, कुलदीप सिंह धालीवाल और चेतन सिंह भी शामिल होंगे।