जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

अमृतसर, 29 अगस्त (रेशम सिंह) - पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से जुड़े 3 शूटर और 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1.5 किलो हेरोइन, 5 हथियार और 9 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद हुई है। इससे पहले पुलिस ने जंडियाला में देर रात फायरिंग के दौरान इस गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया था।