पंजाब में कानून व्यवस्था बहाल करना भगवंत मान सरकार की जिम्मेदारी - मजीठिया


अमृतसर, 3 सितंबर (जसवंत सिंह जस) - शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज सुबह श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका। इस मौके बिक्रम सिंह मजीठिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि तरनतारन और अमृतसर के गिरजाघरों में हाल की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में एक-दूसरे के धर्म का सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए और हम अल्पसंख्यक समुदाय के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था और शांति बहाल करना भगवंत मान सरकार की जिम्मेदारी है।