'आप' का विरोध कर रहे अश्विनी शर्मा और सुनील जाखड़ को पुलिस ने लिया हिरासत में

चंडीगढ़, 22 सितंबर (गुरिंदर) - पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के नेतृत्व में आज कई भाजपा नेता चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास को घेरने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने इन भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया। भाजपा नेताओं ने जब आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस बीच, पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, सुनील जाखड़ और कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।