तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी विज्ञान के लिए मिलेगा नोबेल प्राइज

नई दिल्ली, 4 अक्तूबर -  नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को भौतिकी विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने एलेन एस्पेक्ट, जॉन एफ क्लॉजर और एंटोन ज़िलिंगर को भौतिकी में 2022 नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।