बांद्रा वर्ली सी लिंक सड़क हादसा, आरोपी इरफान अब्दुल रहीम गिरफ्तार


नई दिल्ली, 6 अक्तूबर -  बांद्रा वर्ली सी लिंक सड़क दुर्घटना का आरोपी इरफान अब्दुल रहीम बेलकिया को पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 (लापरवाही से मौत) के तहत तेज गति से वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस हादसे में कुल 5 की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हो गए।