उत्तरकाशी हिमस्खलन में अब तक 19 शव बरामद


देहरादून, 7 अक्तूबर - उत्तराखंड में उत्तरकाशी के द्रौपदी के डांडा -2 पर्वत शिखर में हिमस्खलन के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। राज्य के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अब तक कुल 19 शव बरामद किए जा चुके हैं। आज हेलीकाप्टर से शवों को मतली हेलीपैड तक लाने का प्रयास किया जाएगा। चार अक्टूबर को 29 पर्वतारोही यहां हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।