उत्तरकाशी हिमस्खलन में मारे गए 4 और पर्वतारोहियों के शवों को लाया गया जिला अस्पताल 


नई दिल्ली, 7 अक्तूबर - उत्तरकाशी हिमस्खलन में मारे गए प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के चार और शव हर्षिल से उत्तरकाशी के जिला अस्पताल लाए गए हैं। अब तक 19 शव निकाले जा चुके हैं। उत्तराखंड मे उत्तरकाशी के द्रौपदी के डांडा -2 पर्वत शिखर में हिमस्खलन के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।