मॉस्को से दिल्ली आई फ्लाइट में बम की सूचना, सभी यात्री सुरक्षित


नई दिल्ली, 14 अक्तूबर - मास्को से दिल्ली आई फ्लाइट पर बम की खबर से आईजीआई एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। यात्रियों को सुरक्षित ​तरीके से बाहर निकाल लिया गया है। दूसरी तरफ फ्लाइट के लैंड होते ही चेकिेंग का काम शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को फ्लाइट को बम से उड़ाने की खबर मिली थी। यह खबर रात को करीब सवा 11 बजे मिली थी। बम की सूचना के बाद फ्लाइट चेक की जा रही है।