पुलिस में भर्ती होने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाला दिल्ली पुलिस का एक कर्मचारी गिरफ्तार


लुधियाना, 17 अक्टूबर - (परमिंदर सिंह आहूजा) - पंजाब पुलिस में भर्ती होने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनीपत निवासी रोबिन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चार लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार कथित आरोपी ने पुलिस महकमे में युवकों को भर्ती करने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की है जिसकी जांच की जा रही है। वहीं कई और खुलासे होने की संभावना है।