छेहरटा में पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली

छेहरटा, 1 दिसंबर (सुख वडाली) - थाना छेहरटा के अंतर्गत नारायणगढ़ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है।  मिली जानकारी के मुताबिक दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि चार भागने में सफल रहे हैं। इसके साथ ही एक घर की पानी की टंकी से चार पिस्टल और घर के पीछे से दो पिस्टल बरामद हुए हैं।