गोल्डी बराड़ को हिरासत में लेने पर भगवंत मान ने लगाई मुहर 


चंडीगढ़, 2 दिसंबर - मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की कैलिफोर्निया पुलिस द्वारा गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। बयान में भगवंत मान ने कहा कि राज्य का मुखिया होने के नाते मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि गोल्डी बराड़ को हिरासत में ले लिया गया है। कैलिफोर्निया पुलिस ने हमसे संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि गोल्डी बराड़ को जल्द ही भारत लाया जाएगा।