पीएम मोदी ने सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की


नई दिल्ली, 09 दिसंबर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज जन्मदिन की बधाई दी। कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी आज 76 साल की हो गईं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"