जालंधर : अवैध कब्जा हटाने के लिए पहुंची पुलिस, लोगों में मची अफरा-तफरी 


जालंधर, 9 दिसंबर - (अमृतपाल) - जालंधर के लतीफपुरा में आज सुबह उस समय तनावपूर्ण माहौल हो गया जब अवैध कब्जे को लेकर पुलिस और लोगों में झड़प हो गयी। इसके बाद पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन स्थित लतीफपुरा में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा की जा रही है। इसके चलते मॉडल टाउन जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।