लखनऊ : SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस  

लखनऊ, 17 दिसंबर - SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि सहारनपुर में 2014 में सिखों और मुसलमानों के बीच गुरुद्वारे की जमीन को लेकर टकराव हुआ। उसके बाद केस रजिस्टर हुआ। दोनों पक्षों को बैठा कर मसला हल कराया गया था। हमने यूपी CM से दरख्वास्त कि की समझौते के बाद भी जो केस चल रहा है, उसे वापस लिया जाए।