अमरोहा: पुलिस प्रशासन ने अमरोहा ज़िले के हसनपुर तहसील क्षेत्र में लाखों की संपत्ति कुर्क की


नई दिल्ली, 17 दिसंबर - उत्तर प्रदेश की अमरोहा पुलिस प्रशासन ने अमरोहा ज़िले के हसनपुर तहसील क्षेत्र में लाखों की संपत्ति कुर्क की। अभिषेक यादव, सीओ, हसनपुर ने बताया, "प्रतीक सक्सेना ने अवैध कारतूसों की बिक्री के द्वारा अवैध संपत्ति अर्जित की थी। 41 लाख कीमत की ज़मीन और एक गाड़ी को ज़ब्त किया है।"