संतोख सिंह चौधरी के निधन पर खड़गे ने शोक किया व्यक्त 


नई दिल्ली, 14 जनवरी - कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट किया, "हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ.."