झारखंड कांग्रेस ने आलोक दुबे समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए किया निलंबित 


रांची, 13 फरवरी - झारखंड कांग्रेस ने राज्य के महासचिव आलोक दुबे और डॉ. राजेश गुप्ता समेत 4 नेताओं को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है. आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता और साधु शरण गोप के ऊपर पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप हैं.