महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 में पहुंचे अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 15 मार्च - महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हम तीसरी बार इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे हैं। यह वर्ष विशेष है क्योंकि यह अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होने वाला है, जिसमें लगभग 65 देशों की लगभग 324 महिला मुक्केबाज़ 12 भार वर्गों में भाग ले रही हैं।