बड़ी खबर: अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार साथियों को असम ले जाया गया

चंडीगढ़, 19 मार्च - 'वारिस पंजाब दे' संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह के गिरफ्तार साथियों को पंजाब पुलिस के द्वारा असम ले जाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इन लोगों को पंजाब पुलिस की एक टीम विशेष चार्टर्ड प्लेन से असम ले गई है और इन्हें डिब्रूगढ़ जेल में रखा जाएगा।