भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने एक होटल में कथित तौर पर की आत्महत्या 

वाराणसी, 26 मार्च - भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक होटल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में अभिनेत्री का शव मिला है। वह भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री थीं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।