कांग्रेस भ्रष्टाचारियों का नेतृत्व कर रही हैं - अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 5 अप्रैल - केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्षी पार्टी भ्रष्टाचार करने से बाज़ नहीं आती और जब जांच होती है तो वे सड़क पर उतर आते हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों का नेतृत्व कर रही हैं। जांच में सहयोग करने के बजाय बहाने बनाकर कोर्ट में मामले को लटकाने की कोशिश की जाती है।