लुधियाना शहर में धारा 144 लागू

लुधियाना, 8 अप्रैल (परमिन्दर सिंह आहूजा)-लुधियाना पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में विभिन्न पाबंदियों के आदेश जारी किये हैं, जिसमें शहर में तुरंत धारा 144 लगा दी गई है। ये आदेश संयुक्त पुलिस कमिश्नर मैडम सौम्या मिश्रा ने जारी किए हैं। जारी जारी किए गए आदेशों में पुलिस अधिकारी ने शहर में पांच या इससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने और हथियार ले जाने पर रोक लगा दी है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसे रूटीन ऑपरेशन बता रहे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक बैसाखी के मद्देनजर शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये आदेश जारी किए गए हैं।