आय से अधिक संपत्ति मामला : पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी से विजिलेंस 20 अप्रैल को करेगी पूछताछ

चंडीगढ़, 12 अप्रैल- कांग्रेस मंत्रियों के खिलाफ पंजाब विजिलेंस टीम की कार्रवाई जारी है। अब विजिलेंस टीम की राडार पर पंजाब कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी हैं। बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को विजिलेंस ने आज पेश होने के लिए समन भेजा था, लेकिन चन्नी अब 20 अप्रैल को विजिलेंस की जांच में शामिल होंगे।