संविधान पर बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता है - ममता बनर्जी 

कोलकाता, 19 अप्रैल - पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा सत्ता में है इसलिए जो चाहे करती है। लेकिन वे यह नहीं समझते कि सत्ता अस्थायी होती है, कुर्सी आ-जा सकती है लेकिन लोकतंत्र हमेशा कायम रहेगा। संविधान हमेशा के लिए जारी रहेगा, इसमें कुछ संशोधन हो सकते हैं। इस संविधान पर बुलडोजर नहीं चलाया जा सकता है। इसलिए वे (भाजपा) आगामी 2024 का चुनाव नहीं जीतेंगे।