अफशा अंसारी (मुख्तार अंसारी की पत्नी) 2 मामलों में वांछित हैं - ओमवीर सिंह

उत्तर प्रदेश, 21 अप्रैल - गाज़ीपुर SP ओमवीर सिंह ने कहा कि अफशा अंसारी (मुख्तार अंसारी की पत्नी) 2 मामलों में वांछित हैं जिन पर 50,000 रुपए का इनाम है। यह थाना मऊ से गैंगस्टर एक्ट के तहत भी वांछित हैं। पुलिस की पहली कोशिश उनकी गिरफ्तारी की रहेगी उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। गाजिपुर पुलिस द्वारा मुख्तार गैंगे के कई सदस्यों की बेनामी संपत्ति को चिन्हित कर जब्तीकरण कराया गया है।