आज दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखती है - सीएम योगी 

लखनऊ, 25 अप्रैल - उन्नाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले लोग (भारत को) शक की निगाहों से देखते थे, भारत का सम्मान नहीं करते थे। कहीं भी विस्फोट होते थे, कोई भी घुसपैठ कर देता था। भारत के नौजवानों के सामने पहचान का संकट था। दुनिया में भारत की साख नहीं बची थी। 2014 के बाद भारत के बारे में नज़रिया बदला है। आज दुनिया भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखती है।