पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन दुखद है - मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

मुंबई, 25 अप्रैल - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन दुखद है। उन्होंने अपने कार्यकाल में अच्छा काम किया है। मैं और अपनी पार्टी की तरफ से उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।