हिमाचल प्रदेश सरकार कहीं भी अस्थाई अध्यापकों की नियुक्ति करने नहीं जा रही - सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला, 27 अप्रैल - हिमाचल प्रदेश CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कहीं भी अस्थाई अध्यापकों की नियुक्ति करने नहीं जा रही। मैंने अखबारों में पढ़ा कि सरकार शिक्षा निदेशक, उपनिदेशक के माध्यम से नियुक्तियां करने जा रही है। किसी भी प्रकार की बैकडोर नियुक्तियों की मंशा नहीं है। कमेटी से सिर्फ शिक्षकों के खाली पदों की जानकारी प्राप्त की जाएगी और नियुक्तियां पब्लिक सर्विस कमीशन के तहत ही की जाएंगी।