पूरे भारत में तापमान सामान्य से कम - IMD

नई दिल्ली, 1 मई - IMD से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि पूरे भारत में तापमान सामान्य से कम है। दिल्ली NCR, हरियाणा-पंजाब में तापमान सामान्य से 9-10 डिग्री सेल्सियस तक कम है। आने वाले 2 दिन तक तापमान ऐसा ही रहेगा, उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। आने वाले 3 दिनों में पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश होती रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के लिए हमने तेज़ बारिश का अलर्ट दे रखा है। हरियाणा और पंजाब के लिए भी हमने अलर्ट दे रखा है। दिल्ली में भी अगले 3 दिनों में बारिश होती रहेगी, इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।