अखिलेश यादव ने लखनऊ मेट्रो में की यात्रा 

लखनऊ, 1 मई - समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ नगर निकाय चुनाव से पहले लखनऊ मेट्रो में यात्रा की। उन्होंने कहा, "लखनऊ की जनता उस पार्टी को वोट दे जिसने मेट्रो दी, वर्ल्ड क्लास स्टेडियम दिया। भाजपा के लगातार मेयर रहने के बाद भी लखनऊ साफ-सुथरा नहीं हो पाया। कूड़ा भरा पड़ा है,मैट्रो का काम सपा का, रिवर फ्रंट का काम सपा का। अगर रिवर फ्रंट का काम खराब किया है तो भाजपा ने किया है। गोमती आज भाजपा की वजह गंदी बह रही है।"