आज भारत सरकार आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद पर पूरी तरह विराम लगाने की ओर - सीएम योगी 

उत्तर प्रदेश, 7 मई - अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के नागरिक अब जहां कहीं भी जाते हैं तो उनको सम्मान की निगाहों से देखा जाता है। एक ओर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है, दूसरी ओर भारत की सीमा सुरक्षित हो रही हैं। आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद पर पूरी तरह विराम लगाने की ओर आज भारत सरकार है।