मध्य प्रदेश की कृषि ग्रोथ रेट में हम दुनिया में नंबर 1 पर हैं - सीएम चौहान 

भोपाल, 8 मई - पवन ऊर्जा परियोजना कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मैं गर्व से कहता हूं कि आज मध्य प्रदेश की ग्रोथ रेट पिछले साल 19.06% थी और देश में हम नंबर 1 पर थे और इस साल हम उसके ऊपर 16% पर हैं। मध्य प्रदेश की कृषि ग्रोथ रेट में हम दुनिया में नंबर 1 पर हैं। लगातार एक दशक तक 18% से ज्यादा कृषि ग्रोथ रेट हासिल करने वाला प्रांत आज मध्य प्रदेश है। देश की अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश का योगदान 3 प्रतिशत से बढ़कर 4.6 प्रतिशत हो गया है।